Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानकली सीमेण्ट बनाते एक गिरफ्तार

नकली सीमेण्ट बनाते एक गिरफ्तार

अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने नकली सीमेण्ट बनाते हुए एक वयक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकली सीमेण्ट तथा बनाने के उपकरण प्राप्त हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पूराकलंदर पुलिस ने नैपुरा नहर के बगल में स्थित गोदाम से राजन कुमार पांडे पुत्र उमाशंकर पांडे निवासी हैदरगंज थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या नकली सीमेण्ट बनाते हुए पकड़ा। उसके पास से 312 बोरी नकली सीमेण्ट तथा 99 खाली बोरियों के साथ अन्य उपकरण बरामद हुए है। आरोपी पर  मु0अ0सं0 453/23 धारा 467.468.471.420, कापीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments