Sunday, May 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावर्ल्ड लाफ्टर डे पर विशेषज्ञों ने बताया—खुलकर हंसी से बढ़ता है मानसिक...

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर विशेषज्ञों ने बताया—खुलकर हंसी से बढ़ता है मानसिक स्वास्थ्य


अयोध्या। तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच हंसी को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि खुलकर हंसना न केवल मन को हल्का करता है, बल्कि शरीर को भी कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर जागरूकता संदेश जारी करते हुए जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डा. आलोक मनदर्शन ने हंसी के महत्व पर प्रकाश डाला।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

उन्होंने बताया कि हंसी मन का भोजन है और इसकी कमी से मानसिक, भावनात्मक तथा मनोशारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खुलकर हंसने से शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है, जबकि इंडोर्फिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहता है और तनाव कम होता है। हर दिन 10 से 15 मिनट तक हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है।

डा. मनदर्शन ने बताया कि हंसी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सांस संबंधी बीमारियां, अवसाद, चिंता विकार और अन्य मनोशारीरिक समस्याओं में सहायक होती है। वर्तमान समय में कॉमेडी शो, लाफ्टर क्लब और सोशल मीडिया के हास्य कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता इसी आवश्यकता को दर्शाती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बनावटी हंसी की तुलना में स्वाभाविक और बेबाक हंसी अधिक लाभकारी होती है। स्वाभाविक हंसी मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करती है जो भावनाओं को नियंत्रित करते हैं और आनंद प्रदान करते हैं, जबकि बनावटी हंसी केवल सामाजिक औपचारिकता बनकर रह जाती है और कई बार मानसिक दबाव का कारण भी बनती है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड लाफ्टर डे प्रत्येक वर्ष मई के प्रथम रविवार को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत डॉ. मदन कटारिया ने की थी। इस वर्ष की थीम “हंसी-ठहाके से विश्व शांति” रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments