कुमारगंज,अयोध्या। इनायतनगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज की सागर पट्टी पंधिला गांव में बीती रात करीब पौने ग्यारह बजे अपने माता-पिता की कलयुगी पुत्र ने धारदार फावड़ा से हत्या कर दी। एसपी व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



