◆ गर्मी को देखते हुए शेड व चलने के लिए मैटिंग की होगी व्यवस्था
◆ चेजिंग रुम, शौचालय, पेयजल की व्यवस्थाओं पर रहेगा प्रशासन का फोकस
अयोध्या। रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ने की सम्भावना है। महाकुम्भ में श्रद्धालु की भीड़ को सकुशल दर्शन कराने का प्रशासन को अनुभव है। अब इसी अनुभव का इस्तेमाल प्रशासन रामनवमी पर करेगा। प्रवेश मार्ग पर होल्डिंग एरिया के साथ राममंदिर व हनुमानगढ़ी में शेड व श्रद्धालुओ के चलने के लिए मैटिंग की व्यवस्था की जाएंगी। सरयू स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेजिंग रुम व शौचालय की व्यवस्थाओं पर प्रशासन का फोकस रहेगा।



