Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैस सिलेण्डर के बढ़े दामों पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार...

गैस सिलेण्डर के बढ़े दामों पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का अमानवीय चेहरा

अयोध्या। होली से पहले घरलू गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों पर सपा के पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायन पाण्डेय पवन का कहना है कि महंगाई घटाने का वादा कर सत्ता पाने वाले लोग अब दिन प्रति दिन दाम बढ़ाकर जनता की जेब को लूट रहे है। ऐसी धोखेबाज भाजपा सरकार कभी भी जनता के हित में नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि होली के समय घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना भाजपा सरकार का क्रूर और अमानवीय चेहरा है। गैस सिलेंडर 400 के दाम पर देश को गुमराह करने वालों ने 1100 के ऊपर पहुंचाकर जनता को दोहरी चोट दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments