Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासावन के पहले सोमवार पर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान...

सावन के पहले सोमवार पर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रही रामनगरी


◆  जनपद अयोध्या के सभी शिव मंदिरों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़


◆ आस्था के जनसैलाब ने किया सरयू में स्नान, नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु


अयोध्या। सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गयी। यूपी के विभिन्न जिलो से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आस्था के जनसैलाब ने सरयू नदी में स्नान किया। सरयू तट के पास स्थित नागरेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।
सावन के पहले सोमवार पर अयोध्या की सड़के श्रद्धालुओं व भक्तों से भरी दिखाई दी। विभिन्न जनपद से आए श्रद्धालु अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए जाते दिखे। रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की लम्बी कतार दिखाई दी। प्रशासन ने नागेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बैरीकेटिंग की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करके लिए बैरीकेटिंग की गई थी। श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। जनपद के सभी मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। सुबह लोग अपने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए जाते हुए दिखाई दिये। कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments