अंबेडकर नगर। जिला मुख्यालय के निमियहवाँ पोखरा मे चल रही श्री राम कथा मे जौनपुर से पधारे कथा व्यास बाबा बजरंग दास जी महराज ने श्री राम कथा के पाँचवे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया। बड़ी संख्या में मौजूद भक्त श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुन भाव विभोर हो उठे।
