अम्बेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के तत्वावधान में स्व. श्रद्धा यादव पत्नी डॉ शरद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर इस वर्ष भी 51 सिलाई मशीनों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 28 जून रविवार को आयोजित होगा।



