Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडाक्टर अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने जिले के सभी मंडलों...

डाक्टर अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में आयोजित किए कार्यक्रम

अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी देश के महापुरुषों को सम्मान देने के लिए उनके जन्म दिन और पुण्य तिथि को मनाने का कार्यक्रम आयोजित करती रहती है उसी क्रम में मंगलवार को भाजपा ने जनपद के सभी मंडलों में डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा नेता नन्द कुमार तिवारी राना के संयोजन में अकबरपुर नगर की मिर्जापुर वार्ड स्थित डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डाक्टर साहब ने आजीवन देश,दलितों,महिलाओं और वंचितों के लिए कार्य कर देश और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

स्थानीय निकाय चुनाव के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि जब हम 6 दिसम्बर के दिन डाक्टर अंबेडकर को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तो हमें उनके द्वारा समाज और देश के प्रति किए गए अतुलनीय कार्य और योगदान की याद आ जाती है। कहा कि डाक्टर साहब ने दलित समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर कर उन्हें सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी/ नगर निकाय संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने शिव बाबा वार्ड के सीहमई में डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि डाक्टर साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और उन्होंने 6 दिसंबर 1956 को अन्तिम सांस ली थी। उन्होंने कहा कि डाक्टर साहब ने दलितों मजदूरों और महिलाओं के साथ हो रहे सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध कई अभियान चलाया था। डाक्टर साहब मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले पहले दलित थे। जिन्हें विदेश में डॉक्टरेट करने वाले पहले भारतीय का गौरव प्राप्त हुआ था।

उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल,भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा, शिव पूजन राजभर, भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,संजीव मिश्र,गया प्रसाद वर्मा,डाक्टर अमित त्रिपाठी,आदित्य दुबे छोटू,विजय कन्नौजिया,संतोष सिंह,अमर नाथ सिंह,सुनील राजभर,गौरव श्रीवास्तव,रमेश यादव,डॉ संतोष पाण्डेय,सुमेध जायसवाल,नवनीत मद्धेशिया,रघु नंदन राजभर,श्यामजी पाल,गगन मिश्र,जितेंद्र कन्नौजिया, संजय तिवारी,राजेश्वर गौतम,अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments