Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक पति समेत परिवार के सदस्यों पर दहेज...

शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक पति समेत परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर अम्बेडकर नगर। ब्लॉक भियांव के अंतर्गत थाना जैतपुर क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़वरपुर भुजंगी निवासी शिक्षिका प्रियंका पुत्री रामसूरत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 26 मई 2024 को राकेश कुमार सहायक अध्यापक, पुत्र स्व. रामकेवल निवासी ग्राम हुसैनपुर बीबीपुर, थाना जलालपुर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। समर्थ अनुसार दहेज में सोने की चैन, अंगूठी, चार पहिया बेलोनो कार सहित अन्य सामान दिया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिन बाद पति, सास, जेठ व जेठानी ने हैसियत के अनुसार दहेज न मिलने का ताना देते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों द्वारा 50 लाख नकद व पाँच विस्वा कृषि भूमि की रजिस्ट्री की मांग भी की जा रही थी। थाना प्रभारी जैतपुर धीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version