Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागा उचक्का, लोगों...

महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागा उचक्का, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर के गल्ला मंडी क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक उचक्के ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग खड़ा हुआ। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग उसकी ओर दौड़े, लेकिन वह भागते हुए पास के तालाब में कूद गया।

भागते समय उचक्का खुद को घिरता देख रास्ते में ही चेन फेंककर फरार होने का प्रयास करने लगा। कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान महिला की छीनी गई सोने की चेन रास्ते से बरामद हो गई।

जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी में अनिल गुप्ता की किराना दुकान है। सोमवार शाम उनकी मां दुकान के सामने बैठी थीं, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उनके गले से चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर प्रभारी कोतवाल जैद अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चेन छीनने का प्रयास किया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। बताया गया कि वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments