Sunday, March 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाजार वासियों की शिकायत पर, जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम

बाजार वासियों की शिकायत पर, जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम

कटेहरी अंबेडकरनगर। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित  अन्नावा बाजार में सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। बाजार वासियों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहीं ज्यादा तो कहीं कम खुदाई के साथ कहीं आठ मीटर पर तो कहीं नौ मीटर की दूरी पर खंभा लगाने की शिकायत तहसील दिवस पर जिला अधिकारी से किया था। कार्यवाही ना होने पर सोमवार को पुनः बाजार वासियों ने उप जिला अधिकारी को शिकायत दिया। उपजिलाधिकारी ने लेखपाल व पीडब्ल्यूडी के अभियंता को तत्काल जांच एवं निरीक्षण के लिए लिखा था।

उप जिला अधिकारी के आदेश पर भी पीडब्ल्यूडी के जेई अन्नावा बाजार नहीं आए, जबकि बार-बार फोन पर अभी आ रहा हूं कहते रहे। हल्का लेखपाल शिव प्रकाश तिवारी वा अन्य ने राजस्व अभिलेखों के अनुसार नाप जोख करने के बाद बाजार वासियों को बताया कि सड़क की चौड़ाई सामान्य रूप से ना होने के कारण यह स्थित उत्पन्न हो गई है, पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इस दौरान वहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप वर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में बाजार वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments