Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी...

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का आयोजन


अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। वे भारत की आत्मा हैं और उनके सिद्धांत आज भी हर हिंदुस्तानी के हृदय में जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उनके आदर्शों को जीवन में उतारें। चेतनारायण सिंह ने कहा कि गांधीजी के विचार हमारे राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं और समानता व सर्वांगीण उत्थान के उनके सिद्धांतों को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करना आज भी जरूरी है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि गांधीजी ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई, बल्कि समाज सुधार के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और एक ऐसे समाज का सपना देखा, जहां सभी को समान अधिकार और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए भी गांधीजी सतत प्रयासरत रहे।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों के कारण गांधीजी को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। उनकी प्रतिमाएं भारत सहित 84 देशों में स्थापित हैं और मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, अल्बर्ट आइंस्टीन और लियो टॉलस्टाय जैसी महान विभूतियां उनके विचारों से प्रभावित रहीं।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, कविंद्र साहनी, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, रामसागर रावत, बसंत मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा, डॉ. विनोद गुप्ता, ताज मोहम्मद, चंचल सोनकर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments