Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफादर्स डे पर दो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाएगा पिता श्री सम्मान

फादर्स डे पर दो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाएगा पिता श्री सम्मान


अयोध्या। 16 जून को फादर्स डे के अवसर पर शहर के दो विशिष्ट व्यक्तियों को पिता श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के ओर से यह सम्मान मोतीबाग स्थित एक होटल के सभागार में दिया जाएगा।

      अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि आगामी 16 जून 2024 जून रविवार को मोती बाग स्थित आभा होटल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जावेद अख्तर व वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा को पिताश्री सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश माननीय राजकुमार विश्वकर्मा व मुख्य वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण जी हनुमत सदन अयोध्या होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष व ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारती सिंह एडवोकेट को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments