Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम का उपलब्धि समारोह पांच जून...

दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम का उपलब्धि समारोह पांच जून को, मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

0

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून को रामकथा पार्क में नगर उपलब्धि समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों वार्ता में उन्होंने पिछले दो वर्षों में नगर निगम ने पेयजल, स्वच्छता, मार्ग, प्रकाश, सीवरेज, हरियाली, डिजिटल सेवाओं आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जाने का दावा किया हैं। कहा कि नीति आयोग ने भी इन प्रयासों की सराहना की है। समारोह में सफाई कर्मियों का सम्मान, सरयू किनारे पुष्प वाटिका में पौधरोपण और नगर विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आठ इकाइयाँ स्थापित की गई हैं, जिनमें पाँच सेमी-ऑटोमेटिक हैं। 38,000 पौधे 17 स्थलों पर लगाए गए हैं। 109 करोड़ की लागत से 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना के तहत सात वार्डों में बिना मोटर जल आपूर्ति पांचवीं मंजिल तक पहुंचाना सुनिश्चित की जा रहा है। 25 स्मार्ट वॉटर एटीएम, 22 वाटर किओस्क, 82 जल टॉवर व 50 ट्यूबवेल निर्मित हुए हैं। ’स्थानीय सरकार आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया है।


नगर आयुक्त ने गिनाई दो वर्षों की उपलब्धियां


नगर आयुक्त ने बताया कि विगम दो वर्षों में 37.08 करोड़ से मल्टी लेवल कार पार्किंग, 74 लाख रुपए से सूर्य नमस्कार वैलनेस जोन, 8.50 करोड़ रुपए से सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना, 2.9 2 करोड़ रुपए से हेल्थ एटीएम की स्थापना, 3.96 करोड़ रुपए से मनोरंजन के लिए मिरर इमेज की स्थापना, 9.74 करोड़ रुपए से एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली, 7.96 करोड़ रुपए से जन जागरूकता प्रणाली की स्थापना, 11.83 करोड़ रुपए से 10 चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, 8.45 करोड रुपए से जेल की दीवार और ओवर ब्रिज के मध्य पुराने पार्किंग स्थल का विकास, 18.63 करोड़ रुपए से मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद, 1.49 करोड़ रुपए से 10 स्थान पर ओपन जिम का विकास किया गया है।

मौके पर उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद अनिल सिंह, सूर्यकुमार तिवारी, विशाल पाल, सौरभ सूर्यवंशी त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version