Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासहकारी क्रय विक्रय समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनें ओम प्रकाश

सहकारी क्रय विक्रय समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनें ओम प्रकाश


अयोध्या। सहकारी क्रय विक्रय समिति का चुनाव का नामांकन शुक्रवार को हुआ। सभापति के लिए एक ही नामांकन होने से निर्विरोध घोषित कर दिया गया। सहकारी क्रय समिति के अन्य पदों उपसभापति व 10 सदस्य कमेटी का चुनाव किया गया।

एक ही नामांकन होने के कारण सहकारी क्रय समिति सभापति ओम प्रकाश सिंह, उपसभापति रामसागर चौहान घोषित किया गया। सहकारी बैंक के 4 डेलीगेट व पैक्सपेड, यूपीसीबी, इफ्को के 2-2 सदस्य भी चुने गये है।

सहकारी क्रय विक्रय समिति के नवनिर्वाचित सभापति ओमप्रकाश सिंह ने कहा सहकारी समितियां के हित में कार्य किया जाएगा जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूर्ण निर्वाहन किया जाएगा।

सभापति के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अखंड प्रताप सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, ब्रिजेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, जयनारायन सिंह, सुरेन्द्र यादव, जगदीश चतुर्वेदी, अंकित दूबे, विशाल सिंह, सुनील मिश्र ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments