Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर मालीपुर रोड की है। अल्लीपुर कोंडरा निवासी 60 वर्षीय रामजीत बीते मंगलवार को दोपहर बाद अपना खेत देखने जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments