Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने अधेड को टक्कर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर परिजनों द्वारा इलाज हेतु लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के तिकुरहिया गुआवा जमालपुर गांव निवासी अच्छेलाल शर्मा पुत्र राम सुंदर 65 वर्ष बीते 14 फरवरी को घर से सड़क पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने आए थे और चाय पीकर साइकिल लेकर पैदल घर जा ही रहे थे कि पीछे की तरफ से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे अच्छे लाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों द्वारा बाइक सवार को पकड़ लिया गया और घायल को इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया तत्पश्चात जिला अस्पताल से भी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान अच्छेलाल की मौत हो गई। वही बाइक सवार को गांव वासियों द्वारा छोड़ दिया गया था । मालीपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments