Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल

सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। बैंक से रूपया निकाल कर घर वापस जा रहे वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अंतर्गत सुरहुरपुर बाजार में हुई इस  दुर्घटना में बैंक से रूपया निकाल कर इसी थाने के  सहाजतपुर गांव स्थित अपने घर वापस जा रहे बुजुर्ग रामनयन को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित हो टक्कर मार दी और अफरातफरी का फायदा उठाते हुए घायल बुजुर्ग को छोड़ कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी नगपुर भेजा।चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग की गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

इस संबंध में सीएचसी जलालपुर अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग को सड़क दुर्घटना में चोटें आई हैं,चोटों की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments