Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लौधना गांव की है । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्कराई गांव निवासी राम प्रसाद 65 वर्ष जिनकी पत्नी का लगभग दो दशक पूर्व मौत हो चुकी थी इसके बाद से जीवन यापन हेतु इधर-उधर घूम कर जीवन निर्वहन करते थे। कुछ बरसों से थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लौधना गांव निवासी मेवा लाल के घर रहकर अपनी जीविका  चला रहे थे। इसी बीच सोमवार को इनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,मौत होने के पश्चात मेवालाल आदि शव को जलाने के लिए ले जा रहे थे तभी किसी तरीके से मृतक के परजनों तक सूचना पहुंची यह लोग नत्थूपुर लौधना गांव पहुंचकर हंगामा करने लगे कि उनकी हत्या कर दी गई है दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया । सूचना पर जैतपुर पुलिस पहुंची जो लोगों को समझाते बुझाते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं सूत्रों की माने तो मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments