Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछत से गिरकर अधेड़ की मौत

छत से गिरकर अधेड़ की मौत

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायतनगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत परसपुर सथरा पूरे पंडित गांव में बीती रात को एक अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत परसपुर सथरा पूरे पंडित गांव निवासी 48 वर्षीय जग प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय राम पियारे परिवार के साथ बुधवार की रात को छत पर सो रहे थे। रात को अधेड़ लघुशंका के लिए उठा तो वह नींद में जब तक कुछ समझ पाता तब तक चलते चलते छत से नीचे गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मृतक की शादी कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं थी। मृतक अपने भाई की एक बेटी को गोद ले रखा है। चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे अपने हम राहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments