Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापदाधिकारी दायित्व क्षेत्र को लोक सभा मानते हुए पूर्ण उर्जा के साथ...

पदाधिकारी दायित्व क्षेत्र को लोक सभा मानते हुए पूर्ण उर्जा के साथ चुनाव में जुटें – संजीव सिंह


◆ बूथों की समितियों को लाएं एक्टिव मोड में – बादल


अयोध्या। शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक की बैठक आयोजित की जा रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने अमानीगंज के डीली सरैया, गद्दौपुर, कदई कला व कुमारगंज मंडल के बवां, पिठला, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने मिल्कीपुर, अंजरौली, सिडसिड, उदहुई व बीकापुर में इं रणवीर सिंह ने सिडहिर, गोपालपुर, रानीबाजार, कादीपुर शक्ति केन्द्रों पर प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारियों के बूथ प्रबंधन, बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों से समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की।

 जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र प्रभारी अपने दायित्व क्षेत्र को लोक सभा व स्वयं को प्रत्याशी मानते हुए पूर्ण उर्जा के साथ चुनाव में जुट जाएं। व्यापक स्तर पर लाभार्थियों से संम्पर्क व संवाद अभियान चलाएं। पिछले चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नही था उनकी सूची बना लें। पन्ना प्रमुखों से समन्वय बना कर हर घर हर व्यक्ति तक सम्पर्क करें।

मिल्कीपुर विधानसभा की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी अपने क्षेत्रों के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर लें। चुनाव में हर घर – हर मतदाता तक सम्पर्क व संवाद स्थापित करना है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में चर्चा करना है। इसके लिए बूथों की समितियों को एक्टिव मोड में लाएं। पन्ना प्रमुख को सम्मेलन व कार्यशाला भी आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा बीकापुर के सहसंयोजक इं. रणवीर सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों में आपसी समन्वय सबसे आवश्यक है। शक्ति केन्द्रों के प्रभारी अपने क्षेत्र के बूथ प्रभारियों से लगातार सम्पर्क में रहें। सभी बूथों पर पिछली बार से अधिक मत का प्राप्त करने के लक्ष्य को लेकर सघन जनसम्पर्क अभियान चलाएं।

मिल्कीपुर की बैठक में अजय तिवारी, राम सजीवन मिश्र, अरूण गुप्ता, इंद्र सेन मौर्या, बब्लू पासी बीकापुर की बैठक में विजय पाण्डेय, लोकेश दूबे, कमलेश सिंह, राम मिलन चौरसिया, कमलेश साहू सहित शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments