Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अधिकारियों ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। शनिवार दोपहर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने तमसा नदी पक्का पुल स्थित विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका के बड़े बाबू राम प्रकाश पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, आनंद जायसवाल, देवेश मिश्रा, आशीष सोनी समेत कई जिम्मेदार अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में विश्वास जगा है कि इस बार प्रतिमा विसर्जन  पूर्ण सुरक्षा और सौहार्द के साथ सम्पन्न होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version