Sunday, October 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं की राह में बाधा बर्दाश्त नहीं, वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों...

श्रद्धालुओं की राह में बाधा बर्दाश्त नहीं, वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


◆ विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश


अयोध्या। दुर्गा पूजा अयोध्या जनपद का बड़ा सामूहिक धार्मिक आयोजन है। रामलीला के साथ इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।

विधायक नगर निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण करते हुए नाका क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने सड़क, सफाई और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया तथा खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। हनुमानगढ़ी के सामने सड़क की खराब स्थिति पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मरम्मत पूरी कराने को कहा। उन्होंने सड़कों और रास्तों पर पड़ी निर्माण सामग्री तत्काल हटाने तथा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग को ढीले और जर्जर तारों को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करें। निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय समित के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, गगन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, अरविंद सिंह, संदीप मध्यान, आलोक सिंह, प्रकाश गुप्ता मीडीया प्रभारी अमित मिश्र, शोभित कपूर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments