Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां दुर्गा पर अराजक तत्वों की आपत्ति जनक वीडियो वायरल, पुलिस ने...

मां दुर्गा पर अराजक तत्वों की आपत्ति जनक वीडियो वायरल, पुलिस ने छः को किया गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। नवरात्र में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा हिंदू आस्था पर चोट पहुचाने का कार्य किया गया जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने छः को गिरफ्तार कर लिया है । एक तरफ नवरात्र में जहां लाखों भक्त मां दुर्गा की पूजा अर्चना  करने में जुटे हैं, वहीं कुछ अराजक तत्वों द्वारा नवरात्र के समय मांस खाते हुए मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर सम्मनपुर पुलिस ने आरोपियों को पकड़  कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव की है । एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गांव के कुछ लड़के मांस खा रहे हैं और देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं । वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि मैं देवी-देवताओं को नहीं मानता हूं। और नवरात्र में मुर्गा खा रहे हैं तथा तमाम तरीके से अनैतिक रूप से टिप्पणी कर रहे हैं । वीडियो वायरल होने के बाद सम्मनपुर पुलिस ने हरकत में आते हुए  छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि छः आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है किसी भी हाल में समाज मे विरोध पैदा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments