Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासर्वोदय विद्यालयों में अब मिलेगा पोषणयुक्त भोजन, महिला समूहों को मिली जिम्मेदारी

सर्वोदय विद्यालयों में अब मिलेगा पोषणयुक्त भोजन, महिला समूहों को मिली जिम्मेदारी


अमानीगंज, मसौधा और सोहवाल के तीन विद्यालयों में शुरू होगी पहल, बच्चों को मिलेगा तय मेन्यू के अनुसार भोजन


अयोध्या। जिले के तीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अब पढ़ने वाले बच्चों को नाश्ता और भोजन विद्यालय परिसर में ही मिलेगा। इसके लिए तीनों स्थानों पर स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमानीगंज, मसौधा और सोहवाल विकास खंड के सर्वोदय विद्यालयों में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। अमानीगंज में सूरज आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह चंदौरा, मसौधा में लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह बरवा और सोहवाल में सूरज माई महिला स्वयं सहायता समूह इस्माइल नगर सिहोरा भोजन की आपूर्ति करेंगी। पहले से ही मिल्कीपुर के विद्यालय के लिए संस्था नामित की जा चुकी है।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में रहकर पढ़ने वाले बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार संतुलित भोजन देना है, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास भी हो सके। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर दाल, चावल, रोटी, सब्जी, दूध और मौसमी फल जैसे पौष्टिक आहार प्रदान किए जाएंगे। नाश्ते में भी पोषण और स्वाद का ध्यान रखा गया है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि भोजन का मेन्यू पोषण मानकों के अनुसार तय किया गया है।

इस व्यवस्था के तहत स्थानीय महिला समूहों को जोड़ा गया है, जिससे स्कूलों में भोजन आपूर्ति के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का भी अवसर मिलेगा। समूहों के संचालन से न केवल सामुदायिक भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिलेगा।

अब तक इन विद्यालयों में छात्रों को आवास और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध थी। नई व्यवस्था से उन्हें स्कूल में ही तयशुदा समय पर गर्म और संतुलित भोजन भी मिलेगा, जिससे पढ़ाई में भी सकारात्मक असर होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments