Thursday, May 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररात में घूम रहा था शातिर बदमाश, पुलिस ने दबोचा; तमंचा और...

रात में घूम रहा था शातिर बदमाश, पुलिस ने दबोचा; तमंचा और कारतूस बरामद


अंबेडकर नगर। थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एनटीपीसी उपनिरीक्षक दौमित्र सेन रावत पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे।

पुलिस टीम जब ग्राम शेख चक मोड़ के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक तिवारी निवासी बरूआ जलाकी थाना इब्राहिमपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 90 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विवेक तिवारी पर चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments