Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगबन मामले में पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर शिकंजा, वेतन से होगी प्रतिमाह...

गबन मामले में पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर शिकंजा, वेतन से होगी प्रतिमाह कटौती


अम्बेडकर नगर। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गबन के मामले में कॉलेज प्रबंधतंत्र ने उनके वेतन से हर महीने कटौती करने का निर्देश जारी किया है। बताया जा रहा है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य रहते हुए विपिन कुमार सिंह पर 10 लाख 20 हजार 648 रुपये के गबन का आरोप लगा था। आरोपों के बाद उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में वह कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।

मामले में कॉलेज प्रबंधक की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, जो सीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है। प्रबंधतंत्र द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने भी विपिन कुमार सिंह को वेतन से प्रतिमाह कटौती किए जाने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments