Tuesday, August 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा जिलाध्यक्ष का नामांकन 31 मार्च को, 30 मार्च को मिलेंगे नामांकन...

भाजपा जिलाध्यक्ष का नामांकन 31 मार्च को, 30 मार्च को मिलेंगे नामांकन पत्र


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के जिले में आने वाले 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। सांगठनिक चुनाव में जिलाध्यक्ष, प्रांतीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन 31 मार्च को किया जाएगा।

विधान सभा रूदौली के बाबा बाजार राकेश तिवारी, मवई धर्मेन्द्र वर्मा, रूदौली देहात भरत लाल पासी, रूदौली नगर राम राज लोधी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मिल्कीपुर विधान सभा के अमानीगंज मंडल ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, हैरिंग्टंनगंज विजय प्रकाश चौरसिया, कुचेरा संदीप कोरी, मिल्कीपुर श्याम नारायण पाठक, कुमारगंज अमरेन्द्र मौर्या, बीकापुर विधान सभा के सोहावल पश्चिमी धर्म सिंह चौहान, सोहावल पूर्वी अजय कुमार सिंह, भरतकुंड धर्मराज वर्मा, रानी बाजार शिव प्रकाश शर्मा, बीकापुर अनिल उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। गोसाईगंज विधान सभा के गोसाईगंज मंडल शिव कुमार यादव, तारून पतिराज वर्मा, हैदरगंज कृष्ण कुमार तिवारी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

सह चुनाव अधिकारी शोभनाथ वर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। गोसाईगंज विधान सभा के मया बाजार तथा चौरे बाजार व रूदौली के सुजागंज मंडल के अध्यक्ष की घोषणा नही की गई है। जल्द ही इन मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष,  प्रांतीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 30 मार्च को प्रात 10 बजे से 2 बजे तक सहादतगंज पार्टी कार्यालय में दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी वाई पी सिंह के पास 31 मार्च को 12 बजे से 2 बजे तक जमा किया जाएगा।  चुनाव अधिकारी द्वारा प्राप्त नामांकन पत्र को जांच के उपरांत प्रदेश कार्यालय में जमा किया जाएगा। जहां से जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments