Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिलावट करने वालों की खैर नहीं, जनवरी में खाद्य विभाग को मिलेगी...

मिलावट करने वालों की खैर नहीं, जनवरी में खाद्य विभाग को मिलेगी अपनी लैब


◆ जल्द टेस्ट करके विभाग बता देगा खाद्य पदार्थो में मिलावट के बारें में


◆ 65 प्रतिशत काम पूरा हुआ, विभाग की गठित टीम कर रही है गुणवक्ता की जांच


अयोध्या। आने वाले समय में खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों की खैर नहीं है। जनवरी में खाद्य विभाग को आधुनिक टेक्नालोजी से युक्त लैब मिलने जा रही है। पहले खाद्य पदार्थो के नमूने बाहर जांच के लिए भेजे जाते थे। जिन्हें आने में काफी समय लग जाता था। जिसको लेकर विभाग को कार्रवाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परन्तु अब यह समय काफी कम लगने वाला है। जनपद के रुदौली तहसील क्षेत्र में इस लैब का निर्माण हो रहा है। जिसमें 65 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगमों को आधुनिक संसाधनों से युक्त लैब दी गयी है। अयोध्या में 26 करोड़ की लागत से लैब का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मण्डल के सभी जनपदों के सैम्पल जांच के लिए आयेंगे। इस लैब के निर्माण का 65 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 35 प्रतिशत आभी बाकी है। सिफ्सों के द्वारा लैब निर्माण किया जा रहा है। लैब की गुणवक्ता की जांच के लिए विभाग के द्वारा टीम का गठन किया गया है। जो मानक के अनुसार क्लालिटी चेक करती है। कमी होने पर इसकी सूचना अपर मुख्य सचिव को दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments