Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशुक्रवार नही मिला कोविड का कोई केस, विभिन्न अस्पतालों में 197 बेड...

शुक्रवार नही मिला कोविड का कोई केस, विभिन्न अस्पतालों में 197 बेड रिजर्व


अयोध्या। जिले कोविड को लेकर किए जा रहे टेस्ट में शुक्रवार को कुल 46 लोगो का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। गुरूवार को किए गए टेस्ट में 4 व्यक्तियों में कोविड का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। सीएमओ सुशील कुमार बानियान ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा था। जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 197 बेड रिजर्व किए गये है। इसके लिए सीएमओ डा. सुशील कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश में सभी चिकित्सको व पैरामेडिकल स्टाफ को आईसोलेशन वार्ड में कीटीकल मरीज का उपचार करने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कहा गया है। मेडिकल कालेज में 50, जिला चिकित्सालय व श्रीराम चिकित्सालय में 20-20, सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में 25, देवगांव मिल्कीपुर में 10 बेड व सभी सामुदायिक केंद्रो पर छह-छह बेड को आरक्षित करने का निर्देश जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments