Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालेखपाल को हटाने के डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई कारवाई

लेखपाल को हटाने के डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई कारवाई

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील मुख्यालय स्थित राजस्व गांव इनायतनगर पर तैनात लेखपाल बलदेव प्रसाद तिवारी को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा तत्काल हटाए जाने संबंधी आदेश में अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है। मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत इनायतनगर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रेनू यादव के नेतृत्व में संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल बलदेव प्रसाद तिवारी की शिकायत किया था। जिससे नाराज जिलाधिकारी ने एसडीएम अमित कुमार जायसवाल से कहा था कि इस लेखपाल की शिकायतें मेरे पास तक पहुंचती रहती हैं। इसे तत्काल हटा दीजिए। मामले में तहसीलदार मिल्कीपुर हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश अनुपालन हेतु खाली हलके के साथ प्रस्ताव बनाकर उप जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। बहुत जल्द लेखपाल बलदेव तिवारी को हटा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments