Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में आयोजित योग प्रतियोगिता में नितीश व काजल प्रथम

अवध विश्वविद्यालय में आयोजित योग प्रतियोगिता में नितीश व काजल प्रथम

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के क्रीड़ा विभाग में अन्तर्विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरूवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन, स्टूडेन्ट एमिनिटी सेन्टर में किया गया। योग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नितीश दुबे को प्रथम और अंकित वर्मा को द्वितीय स्थान मिला।

वहीं बालिका वर्ग में काजल गुप्ता को प्रथम और सरिता सिंह दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के पहले मुख्य अतिथि डॉ0 अनिल तिवारी, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, एनडी पीजी कॉलेज गोंडा ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुवात किया। इसमें निर्णायक की भूमिका अनुराग सोनी, गायत्री वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा और आलोक तिवारी ने निभाई।

आवासीय क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को छात्र-छात्रा वर्ग में चेस और कैरम खेल प्रतियोगिता और कुलपति कुलसचिव ब्रिगेड के मध्य म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments