Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवदुर्गा सम्मान से नौ महिलाएं हुई सम्मानित

नवदुर्गा सम्मान से नौ महिलाएं हुई सम्मानित

अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट ने नवदुर्गा सम्मान से नौ महिलाओं को सम्मानित किया। ट्रस्ट यह सम्मान उन महिलाओं को देता है जो अकेले अपने संघर्ष से परिवार को सम्हाल रही है और उनकी सारी जरूरत को पूरा कर रही है। इनमें से सभी महिलाएं कुछ घरेलू कार्य कुछ मजदूरी कुछ ठेला कुछ जानवर चरा कर आदि कर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए अपने बच्चों को पढ़ाकर उनको एक सही दिशा देने का प्रयास कर रही है।
ट्रस्ट ने सुनीता, कल्पना, उषा, इमरता, देव कुमारी, आशा, शकुंतला, कमला, संगीता इन नौ महिलाओं को यश म्यूजिकल ट्रस्ट ने अंग वस्त्र, उपहार, राम नामी पटुका आदि देखकर सम्मानित किया गया। महिलाओं के आवास एवं उनके कार्य स्थल पर जाकर संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा एवं वरिष्ठ सदस्य मेनका सिंह एवं बबीता यादव ने उन सभी महिलाओं का सम्मान किया। संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा का कहना है कि यह एक प्रयास है। उन महिलाओं के लिए जो कार्य तो करना चाहते है पर परेशानियों के चलते अपने ही संबंधों एवं स्थितियों से हार मान जाती है। संस्था महिलाओं बच्चों एवं जानवरों के प्रति कार्य करने हेतु परस्पर अग्रसर रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments