Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के नवनियुक्त अध्यक्षों ने किया राम लला व हनुमान गढ़ी का...

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्षों ने किया राम लला व हनुमान गढ़ी का दर्शन

अयोध्या। प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानगर जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव को घोषित करने व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजीव सिंह के कार्यकाल विस्तार होने पर भाजपा कार्यकताओं में खुशी का माहौल है। घोषणा होने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यकताओं सहित माला व रामनामी पहना कर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया।

     कमलेश श्रीवास्तव नगर निगम बनने के बाद भाजपा द्वारा सांगठनिक स्तर पर गठित महानगर के प्रथम अध्यक्ष रह चुके है। नगर निकाय चुनाव में जनपद अयोध्या के चुनाव संयोजक तथा वर्तमान में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सम्भाल रहे है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बीकापुर तथा भाजपा संगठन के कई पदों पर कार्य कर चुके है। सूची जारी होने के बाद महानगर जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तथा हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गये दायित्व का पूर्ण क्षमता से निर्वाहन करूंगा। आने वाले समय में श्रीराम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा में संगठन की भूमिका तथा आने वाले लोक सभा चुनाव में महानगर के कार्यकताओं से सामंजस्य स्थापित कर केन्द्र सरकार की नीतियो को जन-जन तक पहुचानें का कार्य किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को जोड़ने तथा उनका प्रचार प्रसार किया जाएगा।

दर्शन पूजन में परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी, आलोक द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, बालकृष्ण वैश्य मंडल अध्यक्ष, तिलकराम मौर्य, राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, सुनील मिश्र, भरत श्रीवास्तव जयशंकर श्रीवास्तव, महंत रमेश दास, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments