Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापर्यटकों को लुभाने को नए टूरिस्ट पैकेज की किया जाए व्यवस्था -...

पर्यटकों को लुभाने को नए टूरिस्ट पैकेज की किया जाए व्यवस्था – मंडलायुक्त


अयोध्या। अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त राजेश कुमार ने किया। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव कार्यक्रम के बारे में दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि वशिष्ठ कुण्ड में स्थित वशिष्ठ भवन के संचालन हेतु अयोध्या विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जाए। बृहस्पति कुण्ड का निर्माण कार्य सितंबर के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ गुप्तारघाट पर निर्माणाधीन पार्क, फूड प्लाजा, पार्किंग का संचालन नगर निगम द्वारा कराया जाएं।

मंडलायुक्त ने उप निदेशक पर्यटन को निर्देश दिए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न टूरिस्ट पैकेज व्यवस्थाएं की जाए, जिससे उनको अयोध्या में विकसित हो रहे अन्य स्थलों पर भी जानकारी दी जा सके।

बैठक में अयोध्या संरक्षण एवं विकास समिति से पूर्व की बैठकों में अनुमोदित कार्य का प्रस्तुतीकरण देखा गया और समिति द्वारा प्रस्तुत नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उप निदेशक पर्यटन को निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनको हस्तगत करने की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण कराएं।

बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारीकृष्ण कुमार सिंह, उप निदेशक पर्यटन व संबंधित विभाग व कार्यदाई संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments