Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन्मभूमि दर्शन हेतु बिड़ला धर्मशाला के सामने से नया मार्ग खुला, 250...

जन्मभूमि दर्शन हेतु बिड़ला धर्मशाला के सामने से नया मार्ग खुला, 250 मीटर दूरी हुई कम


◆ नये मार्ग की हुई शुरुवात, जयश्रीराम के जयघोष के साथ लगी लम्बी कतार


◆ ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, सदस्य अनिल मिश्रा समेत अधिकारियों की रही मौजूदगी


अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि में भगवान रामलला के दर्शन हेतु बिड़ला धर्मशाला के सामने से नया मार्ग खुल गया है। अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए 250 मीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। रविवार को इस मार्ग की शुरुवात हुई। मार्ग की शुरुवात के समय दर्शन हेतु भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई थी। जयश्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो रहा था।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, महंत दिनेन्द्र दास, राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की उपस्थिति में नये मार्ग की शुरुवात हुई। इस दौरान रामलला के दर्शन हेतु जा रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा भी की गई। विकलांगो के दर्शन हेतु ट्रस्ट द्वारा व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। शुरुवात के समय भी बड़ी संख्या में व्हील चेयर से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते दिखाई दिये। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा था। इंजिनियर जगदीश आफ्ले ने बताया कि नये मार्ग में 250 मीटर की दूरी कम हो गयी है। जब नये मंदिर का निर्माण हो जायेगा तो यह दूरी 500 मीटर कम हो जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए अभी 500 लाकर भी व्यवस्था की गई है। जब नये मंदिर में दर्शन प्रारम्भ होगा तो 15 हजार लाकर की व्यवस्था की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments