Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक व लायड गेट क्षेत्र में बनेंगे नए सार्वजनिक शौचालय

चौक व लायड गेट क्षेत्र में बनेंगे नए सार्वजनिक शौचालय


◆ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु की बैठक, डीएम ने की अध्यक्षता


◆ रामपथ निर्माण से क्षतिग्रस्त भवनों के मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर


अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने रामपथ निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि रामपथ निर्माण के समय जिन आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त अथवा तोड़ा गया था, उनके मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चौक क्षेत्र में पुरानी टंकी के पास तथा लायड गेट के निकट स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए नवीन सार्वजनिक शौचालयों का शीघ्र निर्माण कराए जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। इस निर्णय का व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापार संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments