Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न मांगो को लेकर नव भारतीय किसान संगठन ने किया प्रर्दशन

विभिन्न मांगो को लेकर नव भारतीय किसान संगठन ने किया प्रर्दशन

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नव भारतीय किसान संगठन (अराजनैतिक) द्वारा  विभिन्न मांगो को लेकर तहसील परिसर मे प्रदर्शन किया गया। बारिश होने के बावजूद तहसील परिसर में संगठन के सदस्यों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन की मांगों में अकबरपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन को सुनिश्चित किए जाने, काश्तकारों के बिजली के बिल की समस्या के समाधान, ग्राम सभाओं में खुली बैठक करा कर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिए जाने,घूर गड्ढा,खलिहान आदि की जमीनों का ग्राम सभा के किसानों की उपस्थिति में सीमांकन, किसानों को ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली समेत अन्य मांग को लेकर संगठन आंदोलित रहा।प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष चलाकू पाल ने किया। प्रदर्शन मे राजनाथ पान्डेय,सुशीला,पूनम,सरोजा,संगीता,अमरनाथ,मालती,यशोदा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments