Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या बडौदा यू पी बैंक ऑफिर्सस एसोसिएशन की सम्मेलन में नवीन कार्यकारिणी का...

 बडौदा यू पी बैंक ऑफिर्सस एसोसिएशन की सम्मेलन में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन


◆ अध्यक्ष राजेश खत्री तथा विक्रम श्रीवास्तव बनें महामंत्री


अयोध्या। बडौदा यू पी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन शनिवार की देर शाम एक होटल मे आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण बैंक के केंद्रीय और प्रांतीय संगठन के प्रमुख पदाधिकारियो ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत अधिकारी नेता कॉम आर के सिंह ने की। अधिवेशन सभा को पर्यवेक्षक के रूप में आए हुए केंद्रीय संगठन के पदाधिकारी विमल शुक्ला, यू पी स्टेट ग्रामीण बैंक एम्पलाइज फेडरेशन अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह, महासचिव हरिशचंद्र मिश्रा, सेवानिवृत्ति केंद्रीय संगठन के उपाध्यक्ष पीके श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव आदि नेताओं ने संबोधित किया।

ऑफिसर एसोसिएशन का यह द्विवार्षिक अधिवेशन दो सत्रों में संपन्न हो रहा है। प्रथम सत्र के समापन के बाद संगठन के महासचिव कॉम सुरेश श्रीवास्तव ने महामंत्री प्रतिवेदन आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर आए हुए प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त कर अनुमोदन किया। ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश खत्री ने सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए वर्तमान कार्य समिति को भंग करने की घोषणा की। जिसके बाद चुनाव समिति ने नए नए पदाधिकारी के नाम की घोषणा की। ऑफिसर्स एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का चुनाव अयोध्या मे संपन्न हुआ।

जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश खत्री, कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम गोस्वामी, महासचिव विक्रम श्रीवास्तव, कार्यकारी महासचिव अमित राय, सांस्कृतिक (संगठन) मंत्री मोहित शुक्ला, कोषाध्यक्ष  विकास त्रिपाठी, सह कोषाध्यक्ष आयुष सिंह, कार्यालय सचिव शंकर लाल चौधरी, प्रचार मंत्री अभिषेक पाठक चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments