Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग की नवीन कार्यकारिणी गठित

डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग की नवीन कार्यकारिणी गठित

0

अयोध्या। शहर के सिविल स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग अयोध्या क्षेत्र का दो वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। 2 सत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले सत्र में विभागीय और संगात्मिक दायित्व पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।
अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर श्रवण कुमार यादव लोक निर्माण विभाग लखनऊ के द्वारा किया गया। इस अधिवेशन में अयोध्या क्षेत्र के जनपद अयोध्या बाराबंकी सुल्तानपुर अमेठी अंबेडकर नगर के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया पांच जनपद के जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा जनपद की आख्या व अपने विचार व्यक्त किए। मंच पर सभी पदाधिकारियों ने संघ के गौरवपूर्ण इतिहास और संघ के प्रति सभी सदस्यों के समर्पण हेतु सभी का धन्यवाद दिया तथा विभाग में होने वाले नित्य नए-नए बदलाव वर्तमान परिस्थितियों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य को संपन्न कराने में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया गया। इसके साथ-साथ कई रिक्त पदों पर चुनाव भी संपन्न कराया गया जिसमें प्रमुख रुप से जिसमे क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर इं0 रामानुज मौर्या, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 अकबाल बहादुर पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री इं0 गिरजेश कुमार व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर इं0 अनुराग गुप्ता निर्वाचित हुए। सभी 2 सालो के लिए निर्वाचित किए गए। इस दौरान अंबेडकर नगर क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुने गए नवनिर्वाचित इंजीनियर अकबाल बहादुर पटेल ने बताया कि जिस जिम्मेदारी से मुझे यह पद मिला है उसे मैं पूरी निष्ठा से निभा लूंगा और संगठन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version