Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौदह व पांचकोसी परिक्रमा मार्ग के मध्य से दोनो तरफ 11 मीटर...

चौदह व पांचकोसी परिक्रमा मार्ग के मध्य से दोनो तरफ 11 मीटर तक न हो नया निर्माण

अयोध्या। प्रशासन ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में सड़क के मध्य से दोनो तरफ 11 मीटर कोई नया निर्माण करने की अपील जनता से की है। इन दोनो मार्गो का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। जिसको शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग का कहना है कि चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। सभी से अनुरोध है कि वर्तमान चौदहकोसी/पंचकोसी परिक्रमा मार्ग संरेखण में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11 मीटर तक कोई नया निर्माण कार्य न किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments