Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेपाल के विदेश मंत्री पहुंचे अयोध्या किया रामलला का दर्शन

नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचे अयोध्या किया रामलला का दर्शन


अयोध्या। नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद शनिवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सहित अयोध्या के प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया।

दर्शन पूजन करने से पहले नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है। दोनों सरकार के बीच में ही नहीं जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है। भगवान राम का विवाह माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी। इसके लिए हमारे बीच जो गहरा संबंध है। वह सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। नेपाल और भारत सरकार दोनों देशों के बीच में जो सांस्कृतिक संबंध है। उसको और मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं, अयोध्या और जनकपुर के बीच संबंध और अच्छा हो इसलिए हम लोग कोशिश कर रहे हैं। काशी बाबा विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के बीच का भी संबंध बढ़ा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कोशिश दोनों सरकार के बीच में चल रही है।

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद दिल्ली में भारत सरकार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। राम लला का दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से नेपाल के लिए होंगे रवाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments