Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम द्वारा न फागिंग और न ही एंटी लार्वा का हो...

नगर निगम द्वारा न फागिंग और न ही एंटी लार्वा का हो रहा छिड़काव – श्याम कृष्ण श्रीवास्तव

अयोध्या। पूरे नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है। कई जानें भी जा चुकी है। लेकिन स्वास्थ महकमें और नगर निगम ने अभी तक किसी भी वार्ड में न फागिग और न एंटी लार्वा छिड़काव करने का उचित इंतज़ाम किया है। यह बातें सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव द्वारा कही गई।

उन्होनें कहा जिस तरह से डेंगू का कहर पूरे अयोध्या में फैला है उससे अयोध्या कोई घर ऐसा नहीं होगा जो इससे बचा हो। ज़िला अस्पताल की इतनी खराब व्यवस्था है की लोगो को बेड नही मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगो को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, पूरे नगर निगम में जल भराव है। मच्छर उसमे ही पनप रहे हैं। लेकिन प्रशासन व स्वास्थ महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। महानगर के वार्डो में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल हो चुकी है।

 महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने आरोप लगाया ज़िला अस्पताल में कोई वार्ड ऐसा नहीं है जहां डेंगू के मरीज न हों। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टायफाइड, डेंगू और मलेरिया बुखार से महानगर के लोगों को बचाने तथा अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा, अगर अब भी स्वास्थ महकमा नही जागा तो समाजवादी पार्टी नगर निगम का घेराव करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments