Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या न इलाज कराया, न साथ निभाया — बहू ने सास को रात...

न इलाज कराया, न साथ निभाया — बहू ने सास को रात के अंधेरे में छोडा था लावारिस, तीन गिरफ्तार

0

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक वृद्ध महिला की पहचान कर उसे लावारिस छोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें मृतका की बहू समेत दो महिलाएं और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को चौकी दर्शननगर क्षेत्र अंतर्गत किशुनदासपुर में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला को एक पुरुष दो महिलाएं रिक्शे से लाकर सूनसान स्थान पर छोड़ गई थीं। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मण्डलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।



सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया प्रचार के माध्यम से महिला की पहचान भाग्यवती उर्फ भाग्यदेवी (निवासी ग्राम छेदीपुरवा, गोंडा) के रूप में हुई। जांच के दौरान मृतका की बहू जया सिंह उर्फ नेहा , सहयोगी महिला सुषमा और ईरिक्शा चालक प्रेमजीत तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें जया सिंह ने बताया कि वह सुषमा की मदद से अपनी सास को एक ई रिक्शा में लेकर आई थी। रात में सूनसान क्षेत्र में अपनी वृद्ध सास को लावारिस हालत में छोडकर चले गये थे ।

पुलिस के अनुसार, मृतका कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज का खर्च न उठाने की मंशा से तीनों ने मिलकर उन्हें रात में एकांत में छोड़ दिया था। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली अयोध्या में धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उन्हें 31 जुलाई को ट्रामा सेंटर ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने टीम को 25,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version