Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 5,088 में से 4,765 अभ्यर्थी...

नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 5,088 में से 4,765 अभ्यर्थी हुए शामिल

0
8

अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा रविवार को जनपद के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 5,088 अभ्यर्थियों में से 4,765 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 323 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की थी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी गई।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर तथा बीएनकेबी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय और चिकित्सा सहायता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा शिकायत की सूचना नहीं मिली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here