Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नीट पेपर लीक से छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता, विशेषज्ञों ने...

नीट पेपर लीक से छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता, विशेषज्ञों ने संयम बरतने की दी सलाह

0

अयोध्या। नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद परीक्षार्थियों और उनके परिजनों में चिंता, तनाव और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं छात्रों पर गहरा मानसिक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए परिवार और अभिभावकों को इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने बताया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के बाद कई छात्र मानसिक दबाव महसूस करने लगते हैं। इससे चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सिरदर्द, बेचैनी, उदासी, गुस्सा, भूख कम लगना, पढ़ाई में मन न लगना और नकारात्मक विचार आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ छात्रों में डर, निराशा और आत्मविश्वास की कमी भी देखी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति को मनोविज्ञान की भाषा में “सामूहिक मानसिक आघात” कहा जाता है। ऐसे समय में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। परिवार को बच्चों पर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए और न ही उनकी तुलना दूसरे छात्रों से करनी चाहिए।

डॉ. आलोक ने सलाह दी कि अभ्यर्थियों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, अपनी क्षमता पर भरोसा बनाए रखना चाहिए और मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि किसी छात्र के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसिक जागरूकता और सकारात्मक व्यवहार अपनाने की प्रक्रिया को “बिहैवियर-स्यूटिकल” कहा जाता है, जो तनाव कम करने में मददगार हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version