Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएच.सी.जे. अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवदुर्गा व दशहरा पर्व

एच.सी.जे. अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवदुर्गा व दशहरा पर्व


अयोध्या। एच.सी.जे. अकादमी में छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ नवदुर्गा और दशहरा पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों ने रामलीला का मंचन किया, वहीं कक्षा तीन से पांच तक की छात्राओं ने नवदुर्गा के स्वरूप का वर्णन प्रस्तुत किया। कक्षा दो के छात्रों ने गरबा नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अकादमी के शिक्षकों ने भजन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिससे कार्यक्रम और रोमांचक बन गया।

इस अवसर पर भगवान राम द्वारा रावण वध का मंचन किया गया और रावण का पुतला दहन किया गया। पूरा स्कूल प्रांगण “जय सियाराम” और “जय सीताराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी और माता-पिता व बड़ों का सम्मान करने की सीख दी। आयोजकों ने अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापन कर दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments