Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा समारोह पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

एनटीपीसी टांडा समारोह पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 7.00 बजे ‘‘रन फार यूनिटी  के तहत मुख्य महाप्रबंधक  बी सी पलेइ ने आवासीय परिसर स्थित सरयू घाट के निकट सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात श्री पलेइ ने सभी उपस्थित जनों को एकता एवं सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई।

श्री पलेइ की अगुवाई में टांडा परियोजना के कर्मचारियों, अधिकारियों, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों तथा महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं ने कालोनी परिसर में ‘‘रन फार यूनिटी के तहत एकता दौड़ लगाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री अतुल गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  रजनीश कुमार खेतान, विभागाध्यक्षगण, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान, गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रही। राष्ट्रीय एकता दिवस 2023 एवं खादी महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य में कर्मचारी वर्ग, महिला वर्ग एवं बालक/बालिका वर्ग के लिए नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में श्री पलेइ ने प्रशासनिक भवन के समक्ष सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सतर्कता जागरुकता शपथ दिलाई। एक सप्ताह तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments