Sunday, May 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बाइक रैली से गूंजा जागरूकता...

नौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बाइक रैली से गूंजा जागरूकता का संदेश

जलालपुर, अंबेडकर नगर। लंबित मुकदमों के तेजी से निस्तारण और आमजन को सस्ती व सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी नौ अप्रैल को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में शनिवार को जलालपुर ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को लोक अदालत के महत्व और लाभ के प्रति जागरूक करती रही। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में कराएं।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक मामलों के अलावा चेक बाउंस, बिजली-पानी बिल विवाद, मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े प्रकरण, पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार, राजस्व और सिविल प्रकृति के मामलों के साथ ही बैंक से संबंधित लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को न्यायालयों के लंबे चक्कर से राहत दिलाना है।
रैली में जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य, कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रामचरित, अर्जुन प्रसाद मौर्य, नागेंद्र, अनुराग मिश्रा, ललित नारायण मिश्र, ग्राम न्यायालय के पेशकार राकेश मिश्र, स्टेनो विकास, हेमंत चौबे, मनोज कृष्ण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments